टाटा स्टील के कोक प्लांट का गैस सिलिंडर फटा, 17 मुलाज़िम जख्मी

रांची/जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदुपर वाकेय टाटा स्टील कंपनी में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कंपनी के कोक प्लांट के बाय प्रोडक्ट अमोनिया गैस सिलिंडर के फट जाने से करीब 17 मजदूर जख्मी हो गए। सभी को फौरन अस्पताल में एड्मिट कराया गया है। बताया जाता है कि जख्मी सारे मजदूर ठेका पर काम कर रहे थे।