टीसी नहीं दे रहे थे हेडमास्टर तो तालिबे इल्म बेंच-डेस्क जला डाले

स्कूल में टीसी नहीं मिलने से नाराज तालिबे इल्म ने प्रिन्सिपल को यरगमाल बना कर स्कूल के बेंच-डेस्क में आग लगा दी। प्रिन्सिपल करीब पांच घंटे तक यरगमाल बने रहे। इस दौरान तालिबे इल्म ने लखौरा-नरकटिया-आदापुर सड़क जाम कर घंटों नारेबाजी की। इत्तिला पर थाना सदर ने पहुंचकर यरगमाल बने प्रिन्सिपल को तालिबे इल्म के चंगुल से छुड़ाया।

वाकिया दरपा थाना इलाक़े के राजकीय मिडिल स्कूल भथनहिया की है। जानकारी के मुताबिक स्कूल से आठवीं पास 72 बच्चों को टीसी लेना था। इनमें महज़ 35 को ही सर्टिफिकेट मिल पाया है। बाक़ी तालिबे इल्म प्रिंसिपल से मुसलसल टीसी की मांग कर रहे थे। तालिबे इल्म को स्कूल में एडमिशन के लिए टीसी की जरूरत है। लेकिन प्रिन्सिपल लाला बाबू प्रसाद टीसी बुक खत्म होने की बात कह उन्हें कुछ दिन इंतजार करने को कह रहे थे।

बुध को भी बच्चे स्कूल आकर टीसी की मांग करने लगे। प्रिन्सिपल ने टीसी देने से मना कर दिया। इससे तालिबे इल्म मुश्तईल हो गए और हंगामा करने लगे। प्रिन्सिपल को उनके कमरे में बंद कर दिया। वे प्रिन्सिपल पर 500 रुपये मांगने का इल्ज़ाम लगा रहे थे।