अमेरिकी राज्य टेक्सास में प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ बंदूकधारियों ने पुलिस पर गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में 4 पुलिसवालों की मौत हो गई है। टेक्सास के डलास में 10 पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई गईं थी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो हमलावरों में से एक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं दूसरे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। समर्पण करने वाले हमलावर के पास से बॉम्ब स्कवॉड ने एक संदिग्ध डिवाइस भी बरामद किया है।
गोलीबारी के बाद डलास पुलिस डिपार्टमेंट ने एक शख्स की तस्वीर ट्वीट की है। पुलिस ने इसे हमले का संदिग्ध बताया है और लोगों से उसे खोजने में मदद करने के लिए अपील की है। यह फोटो एक अफ्रीकन-अमेरिकन शख्स की है जिसके पास राइफल दिख रही है।
पुलिस पर यह हमला प्रोटेस्ट रैली के दौरान हुआ है। यह प्रदर्शन पुलिस के खिलाफ ही किया जा रहा था। इसी हफ्ते अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एल्टन स्टर्लिंग और फिलांडो केस्टाइल नाम के दो व्यक्तियों को गोली मार दी थी।