विश्व हिंदू परिषद के विवादित नेता प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को कहा कि भारत को पूर्व नेवी अधिकारी कूलभूषण जाधव की रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर बोम्ब से हमला करना चाहिए और कश्मीर में मिलिटिन्सी पर जिहादियों द्वारा किए जा रहे अत्याचार पर भी कश्मीर में हमला होना चाहिए।
जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान तोगड़िया ने अफ़ग़ानिस्तान में छुपी हुई इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका द्वारा हमले किए जाने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रशंसा की। और कहा कि नई दिल्ली को जाधव को रिहा करने के लिए ट्रम्प से सबक़ लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने अमेरिका से 10,000 किलोमीटर दूर अफ़ग़ानिस्तान पर हमला कर के दिखा दिया की की तरह से उनके लिए अमेरिका सबसे पहले है। हमारी सरकार को भी भारत से कुल 800 किलोमीटर पाकिस्तान पर हमला कर के तोगड़िया भारतीय फ़ौजी को बचाना चाहिए।
तोगड़िया अभी अयोध्या में राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए तीन दिन के झारखंड दौरे पर हैं।
गुरुवार को तोगड़िया के दौरे पर जमशेदपुर के झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बाबर खान ने शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन से विश्व हिंदू परिषद के नेताओं को जमशेदपुर में आने पर रोक लगाने की माँग की है। वहीं इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोकल विश्व हिंदू परिषद नेता ने प्रशासन पर जे एम एम के नेता को गिरफ़्तार करने और उनकी सुरक्षा बढ़ाने का दबाव बनाया है। इसी के साथ तोगड़िया की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है।