ट्रेन में दो लड़कियों को छेड़ने पर लफंगा पिटा

पटना 1 मई : न्यू जलपाईगुड़ी से दानापुर आनेवाली कैपिटल एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में मंगल की सुबह एक लफंगे मो जहीर ने दो नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी की। इसके बाद मुश्फिरों ने उसे ट्रेन में ही पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी। वह कटिहार का रिहायसी है।

वाकिया फतुहा स्टेशन के नजदीक की है। इस दौरान ट्रेन खुल गयी। ट्रेन जब राजेंद्रनगर टर्मिनल पर पहुंची, तो मुसाफिरों ने उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ राजेंद्रनगर टर्मिनल रेल थाने में मामला दर्ज किया गया। बाद में आगे की कार्रवाई के लिए उसे फतुहा रेल थाने को सौंप दिया गया। फतुहा स्टेशन के रेल थाना इंचार्ज अशोक राम ने बताया कि जहानाबाद का एक शख्स अहले खाना के साथ ट्रेन से पटना आ रहा था।

तभी जेनरल बोगी में सवार मो जहीर उनकी दो नाबालिग बेटियों के साथ छेड़खानी करने लगा। इसका उन्होंने मुखालिफत किया, लेकिन जहीर पर कोई असर नहीं हुआ। बोगी में सवार दीगर मुसाफिरों ने उसे पकड़ लिया और जम कर पिटाई करने के बाद रेल पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में जहीर ने बताया कि वह मुंबई में मजदूरी करने जा रहा था।