ठंड बढ़ी, अस्पताल अलर्ट

ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। सर्द हवाओं की वजह पारा मुसलसल गिर रहा है। कनकनी बढ़ती जा रही है। दिन हो या रात, आराम नहीं मिल रहा है। गर्म कपड़ों में भी कंपकंपी का अहसास हो रहा है। घरों में लोग रूम हीटर या रजाई-कंबल के जरिये ठंड से बच रहे हैं।

इधर, अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है, लेकिन शहर के सरकारी अस्पतालों में भरती मरीजों का ठंड से बुरा हाल है। हालांकि, गिरते दर्जे हरारत के दरमियान भरती मरीजों को ठंड से बचाने के लिए सरकारी अस्पताल इंतेजामिया ने कई उपाय किये हैं, लेकिन ये उपाय भी कम पड़ रहे हैं।

अस्पतालों में मरीजों को ठंड से बचने के लिए चादर और कंबल दिये जा रहे हैं, लेकिन साथ आये खानदानों के लिए कोई खास निज़ाम नहीं की गयी है। हालांकि, तमाम अस्पताल इंतेजामिया ने जल्द ही अलाव की इंतेजाम करने के इशारे दिये हैं।