डकैतियों की सेंचुरी बनाने वाले गिरोह के दो मेंम्बर‌ गिरफ्तार

देश की ईक्तेसादि राजधानी मुंबई में डकैती की सौ से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाले चार रुकनी गिरोह के दो अरकान‌ को मुलुंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिलचस्प है कि चारों ने जेल में यह गिरोह बनाया था।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए डकैतों की पहचान सुबाया रंगनाथ (34) और चेतन प्रदीप कलपटे के रूप में हुई। रंगनाथ को रे रोड से जबकि उसकी निशानदेही पर कलपटे को उसके एंटाप हिल में वाके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरोह के फरार दो अरकान‌ में एक की पहचान प्रभुदेवा के तौर पर हुई है, जबकि चौथे के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

मुलुंड थाने के एसीपी वसंत ताजने ने बताया कि डकैती के चारों मुलजीम‌ ऑर्थर रोड जेल में बंद थे। इसी दौरान इन्होंने अपना गिरोह बनाया और जेल से बाहर निकलने के बाद डकैती की वारदातों को अंजाम देने लगे। इन चारों के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले दक्षिण मुंबई के पुलीस‌ थानों में दर्ज हैं।