डिफेंस मिनिस्टर ने बटन दबाकर फहराया मुल्क का सबसे ऊंचा तिरंगा

रांची : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पैदाईश दिन के मौके पर सनीचर को रांची ने तारीख रच दिया। यहां पहाड़ी मंदिर पर मुल्क का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। डिफेन्स मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने सुबह बटन दबाकर इसका इफ्तिताह किया। तिरंगा फहरते ही ग्लाइडर से फूलों की बारिश भी हुई।

अहम् तकरीब मोरहाबादी वाक़े बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हो रहा है। 10 हजार वीवीआईपी और वीआईपी पास बांटे गए हैं। तकरीब को डिफेन्स मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर, गवर्नर द्रौपदी मुर्मू और वज़ीरे आला रघुवर दास खिताब करेंगे।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की कमेटी को भी किया गया इनवाईट

डीसी मनोज कुमार ने बताया कि तकरीब में पांच लोगों को नवाजा जाएगा। इसकी एलान स्टेज से ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह मुल्क का सबसे ऊंचा तिरंगा होगा, इसलिए समिति ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की कमेटी को भी इनवाईट किया गया है। तिरंगे के लिए रकम देने वाले झालदा के कारोबारी विष्णु अग्रवाल तिरंगे के इफ्तिताह के मौके पर डिफेंस मिनिस्टर के साथ स्टेज पर रहेंगे। फिर उन्हें नवाजा जाएगा।