रांची : डिफेन्स मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को रांची में पहाड़ी मंदिर के पास सबसे ऊंचे खंभे पर देश के सबसे विशाल तिरंगे झंडे को फहराया।
पर्रिकर ने रांची में कहा, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जन्मदिन पर देश के सबसे लंबे, सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत तिरंगे झंडे को फहराकर मैं फख्र महसूस कर रहा हूं।’ झंडा 66 फुट लंबा, 99 फुट चौड़ा है जिसे 293 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया गया।
कल तक फरीदाबाद में 250 फुट ऊंचे खंभे पर लहरा रहा 96 फुट गुणा 64 फुट परिमाप वाला झंडा देश का सबसे विशाल और लंबा तिरंगा झंडा था। इसे पिछले साल फहराया गया था। पहाड़ी मंदिर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर झंडा फहराने के बाद बिरसा मुंडा स्टेडियम में छात्रों के एक ग्रुप को ख़िताब करते हुए पर्रिकर ने झारखंड और राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास को उन्हें यह शानदार मौका देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
इस मौके पर झारखंड की एल जी द्रौपदी मुर्मू, CM , उनके कैबिनेट के मेंबर और दूसरे मुअज़्ज़ज़ शख्सियत मौजूद थे।