ड्रेस कोड के विरोध में लड़कियों की ड्रेस पहन कॉलेज पहुंचे लड़के, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

अमेरिका: कैलिफोर्निया के सैन बेनिटो हाई स्कूल में जब लगभग 20 लडकियों स्कूल में उनके कपड़ों की वजह से एंट्री नहीं दी गई थी।
जिसके चलते स्कूल के लड़कों ने लड़कियों की सपोर्ट में ड्रेस कोड के खिलाफ एक अलग ही अंदाज में प्रोटेस्ट किया।

दरअसल लड़कियों ने ऑफ-शोल्डर टॉप पहने हुए थे, जिसके कारण उन्हें स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया गया। इस मामले में कॉलेज का कहना है की ये फैसला बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

जिसके बाद स्कूल के लड़कों ने इस फैसले का विरोध किया और लड़कियों की तरह ऑफ-शोल्डर टॉप पहन कर स्कूल जाने का फैसला लिया। लड़कों के प्रोटेस्ट के इस तरीके से सब हैरान हो रहे हैं। विरोध के इस तरीके से सभी हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट करने का ये अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। प्रोटेस्ट का यह तरीका अपने आप में काफी खास और अगल बताया जा रहा है।

लड़कों के इस कदम की कई लोग जमकर सराहना कर रहे हैं और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रोटेस्ट की तस्वीरें धूम मचाए हुए हैं। ट्विटर पर इसे काफी सपोर्ट मिल रहा है।

https://twitter.com/chadya_acosta/status/897224716368232448

https://twitter.com/andrei_418/status/897498010145267712

https://twitter.com/chadya_acosta/status/900070029076463616