तजम्मुल के बाद अब कश्मीर की दो और खिलाडियों ने घाटी को किया गौरवान्वित

भूटान : बांदीपुरा की तजम्मुल इस्लाम के बाद घाटी की दो और नवयुवा खिलाडियों ने घाटी को गौरवान्वित किया है| भूटान में आयोजित दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप टोंग इल मू-डू  2016 चैम्पियनशिप में कश्मीर की मेहरुश मंजूर पॉल ने गोल्ड मेडल जबकि और अक्सा फरीद खान ने ब्रोंज मेडल जीता है|


गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पॉल बडगाम के एक स्कूल में एक कक्षा 6 की जबकि खान श्रीनगर में एक कॉन्वेंट स्कूल में एक कक्षा 5 की छात्रा है| दोनों लड़कियों ने जूनियर मीडियम वैट कैटेगरी में जीत हासिल की है| टोंग इल मू-डू  मार्शल आर्ट के विभिन्न रूपों का एक संयोजन है।ये चैम्पियनशिप 16-18 दिसंबर के बीच थिम्पू, भूटान में एक इनडोर स्टेडियम में आयोजित की गयी थी| इसमें भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव के  खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था |

 

दोनों लड़कियों की इस जीत पर उनके माता पिता बेहद खुश थे | मंजूर अहमद, पॉल के पिता ने कहा कि हम बेहद खुश हैं| उन्होंने कहा हम उन्हें पूरी सपोर्ट करेंगे जिससे कि वह अपनी प्रेक्टिस जारी रखें और देश का नाम रोशन करें |

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने लड़कियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी| इससे पहले  पिछले महीने, आठ वर्षीय तजम्मुल इस्लाम ने इटली में विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में सब जूनियर वर्ग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था |