नई दिल्ली: मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का शनिवार को इंतक़ाल हो गया। वे 56 साल के थे। उन्होंने गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। परिवार के लोगों के मुताबिक उनका आखिरी रशम दिल्ली के मयूर विहार में होगा।
तैलंग का 1960 में बीकानेर में पैदाइश हुआ था। उन्होंने अपना पहला कार्टून 10 साल की उम्र में बनाया था। 1982 में उन्होंने मुंबई में इलेस्ट्रेड वीकली ऑफ इंडिया मैगजीन से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1983 में वे दिल्ली में नवभारत टाइम्स अखबार से जुड़े। उनका आखिरी जुड़ाव एशियन एज के साथ रहा। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए भी काम किया। उन्हें 2004 में पद्मश्री से नवाज़ा गया था।