ताड़ी पीने से बनता है हेल्थ, ऐसा न हुआ तो ले लूंगा सियासत से संन्यास : रामविलास 

पटना : रामविलास ने दावा किया कि ताड़ी हेल्थ के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि अगर दो आदमी हो और उसमें से एक रोज सुबह ताड़ी पिए और दूसरा न पिए। ऐसा एक साल तक करने पर ताड़ी पीने वाला सख्स नहीं पीने वाले के मुकाबले में ज्यादा हेल्दी हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं सियासत से संन्यास ले लूंगा।

ताड़ी पर बैन के खिलाफ लोजपा सदर रामविलास पासवान ने पटना में धरना दिया। गर्दनीबाग में धरना देने पहुंचे रामविलास ने कहा कि बिहार सरकार पासवान वर्ग को निशाना बना रही है। जिस तरह किसान खेती कर जीता है उसी तरह पासी ताड़ी उतारकर अपना घर चलाता है। ताड़ी पर रोक से अब वे क्या करेंगे।
पासवान ने कहा कि नीतीश को ताड़ी पर रोक लगाने से पहले पासी समाज के लोगों के वैकल्पिक आय के जरिया पर काम करना चाहिए था। नीतीश सरकार के खिलाफ नारा लगवाने के बाद पासवान ने कहा कि सरकार ताड़ी पर लगा रोक हटाए नहीं तो हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।