मुमताज हाशमी का इंतेकाल, सुपुर्द- ए- खाक किया गया

जमशेदपुर : बदलते जमशेदपुर का पल-पल गवाह रहे तालीमी शोबे के मुमताज हाशमी का सनीचर को इंतकाल हाे गया। 1932 मे पैदा हुये 83 साल के मुमताज हाशमी गुजिशता दाे माह से बीमार चल रहे थे। सनीचर दाेपहर करीब 1:50 बजे मुमताज हाशमी ने साकची रामलीला मैदान के पास टांगा लाइन वाकेय प्यारे अपार्टमेंट में आखरी सांस ली। मैयत काे टीएमएच में रखा गया है।

पीर काे जाेहर के नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द- ए- खाक किया गया। दाेपहर करीब 11 बजे उनके मैयत काे घर पर लाया गया, इसके बाद जनाजे की नमाज आम बगान मसजिद के बाहर पढ़ी गयी, फिर उन्हें साकची कब्रिस्तान में सुपुर्द- ए -खाक किया गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा खानदान छाेड़ गये हैं। उनका बड़ा बेटा दाबर हाशमी सऊदी अरब में है। इतवार शाम तक वे जमशेदपुर पहुंच गए थे। मुमताज हाशमी के दाे बेटे आैर एक बेटी है। उनकी बीवी मुमताज बेगम का मई 2011 में इंतकाल हाे गया था।