तिरंगा फहराने के दौरान करंट लगने से दो जवानों की मौत

(आंध्र प्रदेश) : प्रकाशम जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये की जा रही तैयारियों के दौरान दुर्घटनावश करंट लगने से दो जवानों की मृत्यु हो गई। स्थानीय एनसीसी कार्यालय में तरिंगा फहराने के दौरान करंट लगने से दो जवानों की मृत्यु हो गई।

बताया जाता है कि तिरंगा उठाने के दौरान पाइप पास के ट्रांसफार्मर से छू गयी, जिससे उसमें करंट प्रवाहित होने से दो जवानों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान राणा और अप्पला नायडू के रूप में हुई है। इस बीच, एक अन्य घटना में दो अन्य व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हुई है।