तिरुपति बालाजी मंदिर से 500 करोड़ का हार गायब, मचा हड़कंप!

भगवान विष्णु के अवतार तिरुपति बालाजी के मंदिर से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी ने खुलासा किया है कि भगवान के बेशकीमती हार में लगा एक पिंक डायमंड गायब हो गया है।

करोड़ों की कीमत का वो हीरा उस वक्त गायब हुआ जब ब्रह्मोत्सव के दौरान गरुड यात्रा निकल रही थी। दावा किया जा रहा है कि जो बेशकिमती हार भगवान विष्णु के गले से टूट कर गिरा वो सौ-दौ सौ करोड़ का नही था।

भगवान का जो हार गायब हुआ वो 500 करोड़ का था। इसी हार में से एक नायाब नगीना गायब हो गया था। उस एक बेशकिमती पत्थर की कीमत भी करोड़ो में बताई जाती है।

ये सिर्फ सुनी सनाई बाते है नही है। हार के गायब रत्न का खुलासा उस शख्स ने किया है जो कई पीढ़ियों से बालाजी मंदिर में मुख्य पुजारी का काम करता था, जो कई सालों से भगवान के उस अनमोल हार को देखता था।

जब भगवान तिरुपति अपनी शोभा यात्रा पर मंदिर से निकलते थे तो उस 500 करोड़ के हार को पहनाने की ज़िम्मेदारी उनके मुख्य पुजारी के हाथ में होती थी। भगवान के मुख्य पुजारी एवी रमन्ना दीक्षितुलु ने जो खुलाया किया वो बेहद विस्फोटक था।