तीसरी क्लास की बच्ची से इस्मत रेज़ी

पलामू 21 मई : पलामू के पड़वा थाना इलाके वाक़ेय लोहड़ी गांव में तीसरी क्लास की तालेबा रानी (हकीकी नाम) से तीन बच्चों के वालिद ने इस्मत रेज़ी किया। वाकिया इतवार रात की है। बच्ची की हालत नाज़ुक है। उसे रांची रेफर कर दिया गया है। मुलजिम मिथिलेश चौधरी (30 साल ) बिहार के गया जिले के गुरुआ थाना इलाके के गुरही गांव का रिहायसी है। पुलिस ने मज्कुरह के रिश्तेदार के बयान पर मामला दर्ज कर मुलजिम को जेल भेज दिया है।

नाना के घर में रहती थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक सात साला रानी पाटन थाना इलाके की रहनेवाली है। वाल्दा के इन्तेकाल के बाद वह अपने रिश्तेदार के घर रह कर पढ़ाई कर रही थी। इतवार की रात तकरीबन 10.30 बजे पड़ोस के एक घर की छत पर बच्चे सोये हुए थे। इस दौरान मिथिलेश चौधरी अस्लाह लेकर पहुंचा। वहां सो रही रानी से इस्मत रेज़ी किया। बगल में सोये बच्चों ने जब शोर मचाने की कोशिश किया, तो उसने अस्लाह का खौफ दिखा कर चुप करा दिया। मुलजिम के वहां से भागने पर बच्चों ने शोर मचा कर लोगों को वाकिया की इत्तेला दी। लोगों ने अशोक चौधरी के घर से मुलजिम को पकड़ लिया। उसे पड़वा पुलिस को सौंप दिया।बताया जाता है कि एक महीने पहले गांव के ही एक सख्स ने ताड़ी चुलाई के लिए मिथिलेश को गांव लाया था।