तुर्की के यहूदी समुदाय और मुख्य रब्बी फाउंडेशन के सदस्य ने सोमवार को उत्तर-पश्चिमी प्रांत इदिरने में अपने मुस्लिम पडोसी के लिए एक इफ्तर पार्टी का आयोजन किया।
डेली सबह के मुताबिक, इफ्तार में 1,100 लोगों ने इफ्तार पार्टी में शिरकत की। जो इदिरने के ऐतिहासिक स्थल सेलिमी मस्जिद के पास था। इफ्तार पार्टी के लिए इदिरने गवर्नर गुने ओज़देमिर ने इस ऑफ्टर पार्टी को भाईचारे का सबसे अच्छा उदहारण बताया।
अरब नामा को मिली जानकारी के मुताबिक, तुर्की के यहूदी समुदाय के अध्यक्ष इश्क इब्राहिमजादे ने कहा कि यह इस रमजान की चौथी इफ्तार पार्टी थी जिसमें मुस्लिमों के साथ यहूदियों ने भी शिरकत की। इब्राहिमजादेह ने कहा कि वह यह देखकर खुश थे कि हर साल इदिरने के लोग विशेष इफ्तार पार्टी का आयोजन करते है।
तुर्की, इस्लाम के अलावा कई धर्मों के कई सदस्यों का घर। यहाँ पर रहने वाले हर धर्म के लोग चैन-अमन और भिचारे के साथ रहते है। यहाँ मुस्लिम रमजान के दौरान अलग अलग धर्म वाले लोगों को इफ्त्र में आमंत्रित करते है और सभी बहुत प्यार के साथ एक साथ इफ्तार करते है।
कभी-कभी चर्च भी मुस्लिम पड़ोसियों के लिए इफ्तर पार्टी का आयोजित करते हैं। इस्तांबुल के बेसिकटस जिले में पनायिया ग्रीक रूढ़िवादी चर्च ने 2016 में सुर्खियां बनाईं जब उन्होंने चर्च के आंगन में एक इफ्तर पार्टी की मेजबानी की थी।
साभार- ‘वर्ल्ड न्यूज अरेबीया’