बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार चारों तरफ लूट, अपहरण, बलात्कार, रंगदारी, हत्या, डकैती, अपराध और भ्रष्टाचार पर फैला हुआ है।
तेजस्वी ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें नीतीश के हाथों में जेडीयू का चुनाव चिन्ह तीर है और बिहार का नक्शा है जिसमें चारों तरफ तीर धंसे हैं और खून निकल रहा है।
साथ ही तेजस्वी यादव ने लिखा है। बिहार में लूट, अपहरण, बलात्कार, रंगदारी, हत्या, डकैती, अपराध, भ्रष्टाचार चहुंओर, आगे लिखा है कोहराम ही कोहराम..चीत्कार ही चीत्कार, चीख ही चीख……..हाहाकार ही हाहाकार।
बिहार में लूट,अपहरण, बलात्कार, रंगदारी, हत्या, डकैती, अपराध, भ्रष्टाचार चहुँओर
कोहराम ही कोहराम..चीत्कार ही चीत्कार
चीख ही चीख……..हाहाकार ही हाहाकार
लहू लुहान हुआ बिहार, शिकारी है सरकार
बिहार का कलेजा छलनी कर दिए पलटीमार pic.twitter.com/5m4FQxwmsX— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 22, 2018
नीतीश पर वार करते हुए तेजस्वी ने आगे लिखा, लहू लुहान हुआ बिहार, शिकारी है सरकार, बिहार का कलेजा छलनी कर दिए पलटीमार।
नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र बने हुए है।
उनकी नाक के नीचे ट्रान्स्फर-पोस्टिंग के नाम पर भाजपाई मंत्रियों और उनके चेहतों ने तबादला मंडी मे सरेआम अपनी दुकाने सज़ाकर रेट फ़िक्स किया हुआ है। एकदम खुल्लम-खुल्ला
जो अधिकारी बोली लगाकर मनपसंद जगह जाएगा वह क्या लूट नहीं मचाएगा?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 22, 2018
आपकों बता दें कि ने इससे पहले भी गया में रेप को लेकर नीतीश पर हमला बोला था। उन्होंने दावा किया था कि बिहार में हर महीने 98 बलात्कार, 233 हत्याएं, 725 अपहरण होते हैं।
पिछले 6 महीनों में राज्य में कुल 600 बलात्कार हुए हैं और पिछले कुछ दिनों में ही राज्य में 20,120 अपराध की घटनाएं सामने आई हैं।