तेज बारिश से मौसम का बदला मिजाज

रांची 26 मई : दोपहर दो बजे के बाद अचानक रांची का मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली।
आंधी के साथ आयी बारिश ने लोगों को गरमी से थोडी निजात दिलायी है। गुजिस्ता कुछ दिनों से रांची का दर्जे हरारत 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चल रहा था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।

मौसम सयंसों का कहना कि बंगाल की खाडी में एक सिस्टम बना है, जिसके वज़ह बारिश हो रही है। इस बारिश से दर्जे हरारत में कमी आयेगी और गरमी से राहत मिलेगी।

ज़ुनुबी-मग्रीबी हवा की वजह भी लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश और हवा से मौसम खुशनुमा बने रहने की इमकान है। इस सिलसिले में मौसम सायंस का कहना है कि मशरिकी उत्तर प्रदेश में भी एक टर्फ बना है। इससे आसपास के जिलों में राहत मिल सकती है। ख़बरें लिखे जाने तक रांची में मूसलाधार बारिश हो रही थी। गरमी से बेहाल लोग बारिश का मजा लेने के लिए सडकों पर निकल आये, वहीं कई लोगों ने छत पर बारिश के मजे लिये।