तेलंगाना के मुख्यमंत्री इवांका को गिफ्ट में दी गई 40 लाख की साड़ी

हैदराबाद : हैदराबाद में आयोजित हो रहे ग्लोबल इंटरप्रिन्युरशिप समिट यानी वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भारत आई हुई हैं। भारत में उनका शानदार स्वागत किया जा रहा है और उनकी खातिरदारी में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं की जा रही है। इवांका के डिनर से लेकर उनके रहने तक की व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। शिखर सम्मेलन की ओपनिंग सेरेमनी के बाद जहां इवांका के लिए डिनर का आयोजन 120 साल पुराने फलकनुमा पैलेस में किया गया था. इवेंट से इतर राज्य में मेहमान बन कर आईं इवांका को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चद्रंशेखर राव ने खास साड़ी गिफ्ट की है। इस साड़ी का नाम गोलाभामा है। इसकी खासियत है कि इसपर चांदी की बारीक कारीगरी की गई है। इस साड़ी की कीमत 40 लाख है और दो महीनों में यह साड़ी बनकर तैयार हुई है। यहां के करीमनगर जिले के कारीगरों ने इसे तैयार किया है। जिसपर चांदी की महीन सजावट की गई है। इसे बनाने में 100 से ज्यादा परिवारों के कारीगर दिन रात मेहनत कर काम किए हैं। बताते चले कि तेलंगाना में चांदी की कारीगरी का इतिहास करीब 400 साल पुराना है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने भी इवांका ट्रंप को खास तोहफा भेंट की है। पीएम मोदी ने भी इवांका को लकड़ी का एक बॉक्स भी गिफ्ट किया, जिसपर गुजराती की कारीगरी की गई थी। इस कारीगरी को सडेली क्राफ्ट के नाम से भी जानते हैं। इस क्राफ्ट को सूरत के आसपास के एरिया में बनाया जाता है।

इसके अलावा इवांका को और भी तोहफे गिफ्ट किए हैं। उन्हें 2.5 किलो चांदी से बनी चारमीनार का एक प्रतिरूप और 1.5 किलो चांदी से बनी हंस की एक प्रतिमा भी गिफ्ट की गई है। भारत में इवांका के लिए खास डिनर का भी आयोजन किया गया था। पीएम मोदी ने इवांका समेत 100 अमरीकी मेहमानों को हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में डिनर पार्टी रखी थी। डिनर के दौरान इवांका ने दिग्गज भारतीय डिजाइनर नीता लुल्ला की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी। इस गाउन पर सुनहरे धागे और ऐतिहासिक शहर वाराणसी में बारीक बुनाई वाले सिल्क का इस्तेमाल हुआ है और इस पर सितार बना हुआ है।