तेलंगाना यूथ कांग्रेस की ओर‌ से भारत बचाओ आंदोलन

हैदराबाद: तेलंगाना यूथ कांग्रेस की ओर‌ से भारत बचाओ आ‍ंदोलन प्रोग्राम आयोजित‌ हुआ। जिसमें यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट केशव चंद यादव, राज्य अध्यक्ष‌ अनील कुमार यादव, तेलंगाना कांग्रेस के इंचार्ज कंतया ,कांग्रेस लीडर्स मुहम्मद अली शब्बीर ,कूमट रेड्डी वेंकट रेड्डी ,शेख़ अबदुल्लाह सुहेल ,मुनीर जाबिर ,मुहम्मद इमतियाज़ ,काज़िम हुसैन ख़ान और दूसरों ने भाग लिया।

इस मौके पर विभिन्न‌ लीडर्स ने नरेंद्र मोदी और चंद्रशेखर राव सरकार‌ पर नौजवानों को धोका देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार‌ से जनता बेज़ार हो गई हैं इन सरकारो को सत्ता से बेदख़ल करने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संघर्ष शुरू करने का मश्वरा दिया ।प्रोग्राम के अंत‌ के बाद अनील कुमार यादव की नेतृत्व‌ सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता चीफ़ मिनिस्टर के घर‌ का घेराव करने गांधी भवन से निकल पड़े। लेकिन पुलिस ने उन्हें गांधी भवन के बाहर ही गिरफ़्तार कर लिया।