मुंबई। प्रसिद्ध आहार विशेषज्ञ रुजुता दिवाकर के साथ फेसबुक चैट के दौरान करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान पटौदी को लेकर कर बातें कही हैं।तैमूर की खूबसूरती को लेकर करीना ने इस चेट के दौरान विस्तार से बात की। अपने बेटे पर गर्व करते हुए उन्होंने कहा कि तैमूर बहुत खूबसूरत बच्चा है, वह वास्तव में ‘पठान का बच्चा’ है।
फेसबुक पर अपने प्रशंसकों के साथ चेट के दौरान उन्होंने कहा यह मैं इसलिए नहीं कह रही हूं कि वह मेरा पुत्र है लेकिन हकीकत में वह प्यारा है और हां उसका जीन पठान है, लेकिन यह भी सही है कि उसके लिए मैंने काफी घी खाया है। चैट के दौरान करीना ने अपनी गर्भावस्था का ज़िक्र करते हुए कहा कि उसने गर्भावस्था का काफी आनंद लिया है।
परिवार, मीडिया और हर किसी से समर्थन मिला है। तैमूर को पाकर वह काफी प्रसन्न है। जब हाल ही ट्विटर पर ग्रे आँखें और सुनहरे घने बालों वाली तस्वीर के बारे में पूछने पर करीना ने कहा कि वास्तव में उसके बेटे के बाल सुंदर भूरे रंग के है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। उसका नाम तैमूर रखने पर काफी विवाद उत्पन्न हो गया था।