थाने पहुंची राहुल गांधी से मिलने को बेताब ‘दीवानी’

सिकंदरा वुमेंस पुलिस स्टेशन की एसएओ के उस समय होश उड़ गए जब एक 23 साल की लड़की ने उनसे कहा कि उसकी कांग्रेस के नायब सदर राहुल गांधी से शादी तय हो चुकी हैं लेकिन वह चार साल से उसे मिलने का वक्त नहीं दे रहे हैं।

सिकंदरा की साकिन इस लड़की ने खुद को दसवीं पास बताया और कहा कि वह एक फौजी की बेटी है। उसने दावा किया कि उसके एक रिश्तेदार रेलवे में सेक्रेटरी थे जिनके राजीव गांधी से घरेलू ताल्लुकात थे। उनके रिश्तेदार ने राजीव के साथ मिलकर बचपन में ही उसकी राहुल के साथ शादी तय दी थी।

लड़की का कहना है कि चार साल पहले उसे शादी तय होने का पता चला। तब से वह राहुल स मिलने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह दिल्ली में 20 जनपथ और 11 तुगतक रोड के कई चक्कर काट चुकी है लेकिन राहुल के सेक्युरिटी अहलकारों ने उसे मिलने नहीं दिया। उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया लेकिन जब इससे भी बात नहीं बनी तो वह पुलिस के पास इंसाफ मांगने आई है।

लड़की ने थाने में कहा कि ‘मुझे राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी है क्योंकि शादी तय होने के बाद वह उसे धोखा दे रहे हैं।’ उसने कहा कि ‘मेरी सास (सोनिया गांधी) अच्छी नहीं हैं।’

लड़की की बातें सुनकर थाने में मौजूद एसओ को लड़की की ज़हनी हालत पर शक हुआ जो बाद में सच निकला। इसके बाद एसओ ने लड़की के भाई को बुलाया जो उसे अपने साथ ले गया। उसने बताया कि लड़की की ज़हनी हालत ठीक नहीं है और ऐसी बहकी-बहकी बातें करने के लिए उसका इलाज चल रहा है।