प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा ताजा मिसाइल टैस्ट का करारा जाबाव देने के लिए अमरीका व दक्षिण कोरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है।
अमरीका के इस कदम से भड़के उत्तर कोरिया ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जंग की खुली चुनौती दे दी है। परमाणु युद्ध को लेकर चेतावनी देते उत्तर कोरिया ने कहा है कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के जरिए परमाणु युद्ध को उकसाया जा रहा है।
देश के अखबार रोडोंग सिनमुन के अनुसार, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा 5 दिवसीय सैन्य अभ्यास से परमाणु युद्ध के शुरू होने की संभावना है। उत्तर कोरिया ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को इसके लिए दोषी ठहराया।
उत्तर कोरिया के अनुसार, कोरियाई प्रायद्वीप पर इस तरह से अभ्यास करना अमरीका को महंगा साबित होगा।उत्तर कोरिया ने इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लांच किया था जो जापान के समुद्र में जा गिरा।