दबंगता से मुल्क में कोई वजीरे आजम नहीं बन सकेगा : सुबोधकांत

साबिक़ मर्कज़ी वज़ीर और रांची के एमपी सुबोधकांत सहाय ने आज यहां भाजपा के वजीरे आजम ओहदे के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर वार करते हुए कहा कि दबंगता से रामलीला मैदान में खुद को ऐलान करने से कोई मुल्क का वजीरे आजम नहीं बन जायेगा।

साबिक़ मर्कज़ी वज़ीर और मुक़ामी कांग्रेस एमपी सुबोधकांत सहाय ने महात्मा गांधी की पैदाइश की तारीख पर आज यहां मोरहाबादी मैदान में मुनक्कीद “सत्य संकल्प” कोन्फ्रेंस में यह बात कही। सुबोध ने कहा, ‘‘दबंगता से रामलीला मैदान में खुद का ऐलान कर देने से कोई मुल्क का वजीरे आजम नहीं बन जायेगा। मुल्क ऐसे किसी सख्स को वजीरे आजम नहीं कुबूल करेगा। ’’ सुबोधकांत ने कहा कि मुल्क महात्मा गांधी के ख्यालों से चलेगा और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा गांधी के ख्यालों की कत्ल हम नहीं होने देंगे। ’’ उन्होंने कहा कि गोडसे की नजरियात रखने वाले गांधी के जिश्म की कत्ल कर सकते हैं लेकिन उनके ख्यालों का कत्ल नहीं कर सकते।