दरभंगा डीएम आवास के पास एक लड़की बेसुध मिली। कपड़े इधर उधर पड़े थे। उसके पास फेंका गया एक खत मिला, जिसमें लिखा था ‘लड़कियों का जींस पैंट शर्ट पहनना भारतीय कल्चर में नहीं है। इसे पहनना बंद करो नहीं तो दो दिन बाद लड़कियां बेपर्द मिलेंगी। अब से जींस पैंट शर्ट दरभंगा में नहीं चलेगा।’
डीएम के रिहाइशगाह के पास पीर की दोपहर वह लड़की बेसुध हालत में देखी गई। लोगों ने फौरन इसकी इत्तिला मुक़ामी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच में एड्मिट कराया। उसका इलाज चल रहा है। लड़की के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसकी यह हालत किसने की।
पुलिस ने लड़की के पास से मिले बैग से उसका नाम पते की जानकारी पाई। तीन खत भी बरामद किए गए। वह झारखंड के गिरिडीह जिले के नौवाडीह की रहनेवाली आरती कुमारी है। दरभंगा में ओएसिस मार्केटिंग कम्पनी में सेल्स मैन है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए कम्पनी के मैनेजर रवि कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में लड़की के होश में आने का इंतजार कर रही है। मैनेजर से लड़की के सिलसिले में जानकारी हासिल की जा रही है। अभी खुलासा नहीं हुआ है। मामले की पड़ताल की जा रही है। तमाम नुकातों बिन्दुओं तहक़ीक़ात किया जा रहा है। बैग से मिले कागजातों से पुलिस को लड़की का नाम पता मिला है।
मनु महाराज, एसपी , दरभंगा