दलालों के गिरफ्त से भागी लड़की ने किया जिस्मफरोशों के ग्रूप का पर्दाफ़ाश

मुंबई। फ्लैट में चल रहे जिस्मफरोशी के एक रैकेट का मुंबई पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। जिस्मफरोशों के चंगुल से भागी 19 साल की लड़की ने पुलिस की मदद ली और फिर उसकी निशानदेही पर कानून ने अपना शिकंजा कस लिया। हैरत की बात यह है कि रैकेट चलाने वालों की उम्र भी 20 से 25 साल के बीच है। दरअसल, एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली लड़की की दोस्ती प्रशांत(असली नाम मोहित) से हुई। लड़की ने कहा कि उसे कुछ दिक्कतें आ गई हैं तो प्रशांत ने उसे अपने घर आने को कहा। वहां पहले से मौजूद लड़की भावना को उसने अपनी बीवी बताया।

इसके बाद अचानक मुतास्सिरा को पता चला कि उसे किसी अनजान आदमी के सामने हवस के लिए परोस दिया गया। लड़की किसी तरह से वहां से निकल भागी और पुलिस स्टेशन पहुंच गई। पुलिस स्टेशन में उसने अपनी आप बीती सुनाई। पुलिस ने भी फोरी कार्रवाई की। पुलिस ने दो लड़कों और दो लड़कियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जांच के बाद पता चला कि इन लोगों ने कई लड़कियों और शादीशुदा औरतों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला था। यह गिरोह जाल बिछाकर लड़कियों को फंसाया करता था।