‘दलितों के घर हनीमून’ रामदेव तनाज़ा

योग गुरु रामदेव ने कांग्रेस नायब सदर राहुल गांधी पर काफी ना़ज़ेबा इल्जाम लगाते हुए कहा है कि वो दलितों के घर हनीमून और पिकनिक मनाने जाते हैं। रामदेव ने आगे कहा कि अगर राहुल किसी दलित लड़की से शादी कर लेते तो उनकी किस्मत जाग जाती और वो मुल्के के वजीरे आ़जम बन गए होते।

रामदेव के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी तन्क़ीद की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर रामदेव के बयान को दलित मुखालिफ बताया है और उनसे आम माफी की मांग की है। साथ ही दिग्विजय सिंह लिखा है कि रामदेव के बयान पर मोदी और बीजेपी अपना बयान दें।

योगगुरू रामदेव के राहुल पर दिए गए बयान पर तनाज़ा गहरा गया है। एक तरफ जहां कांग्रेस पूरी तरह से रामदेव पर हमलावर हो गई है वहीं बीजेपी एक तरह से रामदेव का बचाव करती दिख रही है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत सारे मुद्दों पर अदब की लकीर पार की हैं। उनके बड़े लीडर बदजुबानी की हद पार गए हैं। उसके बाद अगर कुछ होता है उनके खिलाफ तो परेशान होते हैं।

अर्जुन मोडवाडिया ने कहा कि रामदेव का कमेंट दलित दलित लोगों के खिलाफ उनकी जहनियत को बताता है। वो आसाराम के रास्ते पर चल निकले हैं।
मीम अफजल ने कहा कि जिस तरह की बात रामदेव कर रहे हैं उससे लगता नहीं कि वो बाबा हैं। बहुत शर्मिंदा करने वाले बयान करते हैं। शादी तो की नहीं। अगर जो बोल रहे हैं पहेल खुद पर अमल कर लें।