बेतिया : सिरिसिया थाना के एकरहिया गांव में दहेज के खातिर खातून प्रियंका देवी को उसके ससुराल वालों ने जला डाला। ससुराल वालों ने उसे मरा समझ कर गन्ना के खेत में फेंक दिया। जुमेरात की सुबह गाँव वालों ने अधजली प्रियंका को तड़पते हुए देखा। उसकी इत्तिला गांव वालों ने फौरन उसके मायके वालों को दी। मायके वाले आनन-फानन में उसे एमजेके अस्पताल पहुंचाये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
प्रियंका ने पुलिस को दिये बयान में शौहर भगन यादव, सास रामकली देवी, देवर जगन यादव व ससुर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की बात बतायी। पुलिस ने खातून के आखरी बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं लाश को पोस्टमार्टम करा मायके वालों को सौप दिया गया।