दादा ने किया पोती का रेप

मुंबई 07 अप्रैल:मुंबई में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक 56 शख्स ने पाक रिश्ते को बदनाम किया है। आरोपी ने अपनी 13 साला पोती के साथ रेप किया। रेप करने के बाद वह गर्भवती हो ग‌ई। इस दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना मुंबई में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुजरात में चौकीदार का काम करता था। लड़की के माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। 13 वर्षीय लड़की अपने माता-पिता के साथ ही रहती है। आरोपी की काफी समय से अपनी पोती पर गंदी नजर थी। आरोपी अक्सर मुंबई आता-जाता था।

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में अचानक दर्द हुआ। उसे फौरन अस्पताल ले गए। जांच के दौरान पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती है। इस दर्दनाक खबर को सुनते ही माता-पिता के होश उड़ गए। जिसके बाद लड़की ने अपने दादा की काली करतूत का पर्दाफाश किया। दादा ने लड़की को मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसी डर से लड़की चुप रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है।