दादी इंदिरा गांधी से की जा रही प्रियंका गांधी की तुलना

राजस्थान: पहले दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग उठायी जा रही थी और इन दो राज्यों के बाद अब राजस्थान में भी प्रियंका को राजनीति में लाने के लिए आवाज उठायी जा रही है जिससे पता चलता है कि राहुल गांधी से ज्यादा डिमांड प्रियंका गांधी की बढ़ रही है।   जिसके लिए बाकायदा पोस्टर भी लगाए गए हैं।
इन जारी किये गए पोस्टरों में प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से की गर्इ है।  पोस्टर में लिखा गया है- ‘सच है तुझमें इंदिरा गांधी दिखती हैं। पहले भी प्रियंका गांधी की तुलना देश की प्रधानमंत्री रह चुकी इंदिरा गांधी से की जा चुकी है और  ऐसा नहीं है कि देश में ऐसे पोस्टर पहली बार लगे हैं।  लेकिन जयपुर में ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है। .