दिग्गी की लव स्टोरी बीवी की मौत के 6 माह बाद शुरू हो गई थी

कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी दिग्विजय सिंह के टीवी एंकर अमृता राय से लव अफेयर कुबूल कर लिए जाने के बाद उनकी इस लव स्टोरी का खुलासा हो गया है। ज़राए बताते हैं कि बीवी की मौत के छह महीने बाद ही दिग्विजय सिंह का अमृता राय से लव अफेयर शुुरू हो गया था।

दिग्विजय सिंह की बीवी कैंसर से मुतास्सिर थी और इसके सबब उनका इंतेकाल हो गया था। ज़राए का कहना है कि जब दिग्विजय सिंह के बेटे और चार बेटियों को अपने वालिद का अमृता राय से लव अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने एहतिजाज किया।

ज़राए के मुताबिक राघोगढ से एमएलए और सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने अपने वालिद से बात करना भी बंद कर दिया था। दोनों के बीच ज़्यादा दिनो तक कोई बातचीत नहीं हुआ।

27 साल के जयवर्धन सिंह दिग्विजय सिंह की पांच औलादों में सबसे छोटे हैं। जयवर्धन सिंह ने कहा, मैं अपने वालिद की ज़ाती जिंदगी पर कोई तब्सिरा नहीं कर सकता।

सीनीयर सहाफी एनडी सिंह ने अमृता राय के साथ अफेयर को कुबूल करने के लिए दिग्विजय सिंह की तारीफ की है। एनडी सिंह ने कहा, किसी के साथ अपने ताल्लुकात को खुले तौर पर कुबूल करना ज़्यादा हिम्मत की जरूरत होती है।