दिग्गी की शादी से सदमे में आए राहुल…. : साध्वी प्राची

वाराणसी: अपने मुतनाज़ा बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) की लीडर साध्वी प्राची ने इस बार कांग्रेस के नायब सदर राहुल गांधी को लेकर अजीबोगरीब बात कही है। साध्वी ने मंगल के रोज़ उत्तर प्रदेश में साधु-संतो पर पुलिस के लाठीचार्ज की मुखालिफत करने बनारस पहुंची थीं। साधु-संतों का हालचाल लेने पहुंची प्राची ने कहा कि कांग्रेस के नायब सदर राहुल गांधी बुजुर्ग दिग्विजय की शादी से सदमे में हैं।

प्राची ने कहा कि इस सदमे की वजह से वह दूसरे मुल्क के दौरे पर निकल गए हैं। प्राची ने कहा, “राहुल गांधी को संजीदगी से लेने की जरूरत नहीं है। वह सदमे में आते हैं तो गैर मुल्क चले जाते हैं।” उन्होंने कहा जब मुसलमानों के मज़हबी तकरीब में हिंदुओं के दाखिल होने पर पाबंदी है तो हिंदुओं की पूजा में मुसलमानों का जाना मुनासिब नहीं है। प्राची ने कहा कि मुस्लिमों को हमारे मज़हबी तकरीबात में नहीं आना चाहिए।

उन्होंने लाठीचार्ज पर तन्कीद करते हुए कहा कि यूपी में कानून‍ निज़ाम नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस रियासत की हुकूमत के इशारे पर नाच रही है।

दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से आर्टिकल 370 के ताल्लुक में दरखास्त कुबूल किए जाने के सवाल पर साध्वी प्राची ने कहा कि यह खुशी की बात है कि कोर्ट ने इस दरर्खास्त को कुबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 खत्म होनी चाहिए।