दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भाजपा का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकेंद्र पाराशर ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि- जिनको लोग बेटी की उम्र में और पत्नी की उम्र में फर्क न पता हो वो हमारे प्रधानमंत्री पर उंगली उठा रहे हैं।

भाजपा का यह जवाब दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया था।

इसके बाद से भाजपा दिग्विजय सिंह पर आक्रामक हो गई और उनके ट्वीट्स पर कई रीट्वीट भी हुए। गौरतलब है कि गोवा में सरकार बनाने में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय से राज्य का प्रभार वापस ले लिया था।