दिलों ने मिटा दी सरहदें, भारतीय-पाकिस्तानी जोड़े ने किया प्रेमविवाह

भारत -पाकिस्तानी प्रेमकहानी हमेशा से लोगो को ध्यान आकर्षित करती आई है। इन दोनों देशों की दुश्मनी के साथ राजनीतिकार और बड़े पैमाने पर लोगो के बीचों का अविश्वाश आज तक जिंदा है ऐसे में माना जाता है कि जब लाइन ऑफ़ कंट्रोल के किसी भी तरफ की एक महिला प्यार में पड़ जाये तो उसके लिए जहन्नुम ही भाग्य में लिखा गया है।

इस प्रेमकहानी में भी ऐसा बोल गया लेकिन इसकी खास बात यह है कि यह लोग अपने परिवार वालो की शुभकामनाओं के साथ आज एक खुशनुमा शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। शादी की फिल्म बनाने वाले फ़िल्मकार विशाल पंजाबी की टीम ने इनकी शादी की फिल्म बनाई और उनके बढ़ते प्यार के अंतर को स्क्रीन पर दर्शाया।

इस वीडियो में पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की हुदा अमानी और भारतीय हिन्दू जैन मनीत लड़के को बात करते हुए दर्शाया गया यह लोग शादी होने के बीच में जो मुश्किलें आयी उसके बारे में बात करते हुए नज़र आये।

मनीत का कहना है कि उसके घर वालो ने कह दिया था कि या तो लड़की को छोड़ दो या घर छोड़ दो मैंने घर छोड़ दिया था। लेकिन आख़िरकार घर वाले मान गए। यह बहुत ही अद्भुद है कि अपनी भिन्नता के अलग रखते हुए ये लोग अपने परिवार वालो को मना पाने में सफल हुए।