हैदराबाद से बाहर निकलकर महाराष्ट्र के इंतेखाबात में पांव पसारने वाली असद उद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम अब दिल्ली में पांव पसारने की तैयारी कर रही है| खबर है कि एमआईएम अब दिल्ली में विधानसभा इंतेखाबात लड़ने वाली है|
दिल्ली में पार्टी की कमान मटिया महल सीट से मुसलसल जीतने वाले एमएलए शोएब इकबाल संभाल सकते हैं| शोएब इकबाल पिछले साल जेडीयू के टिकट पर इलेक्शन जीते थे|
बुनियादी तौर पर हैदराबाद की MIM पार्टी पर जिसके लीडरों पर भड़काऊ तकरीर देने का इल्ज़ाम लगता रहा है| महाराष्ट्र के विधानसभा इंतेखाबात में इस पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली थी. MIM मगरिबी बंगाल, यूपी, कर्नाटक में आने की तैयारी कर रही है| हालांकि दिल्ली पर ओवैसी ने अभी खुलकर कुछ नहीं कहा है|
महाराष्ट्र में दो विधानसभा सीटें जीतने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की MIM पार्टी ने मुल्क भर में फैल जाने का मन बनाया है| पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मगरिबी बंगाल में इलेक्शन लड़ने का ऐलान किया है|
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलमीन का हौसला बुलंदी पर है, वजह है महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के दो उम्मीदवारों की जीत | पार्टी महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में तो मजबूत करने में पहले से ही लगी है, अब पार्टी का अगला टार्गेट मगरिबी बंगाल है|
MIM मगरिबी बंगाल के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाना चाहती है| मगरीबी बंगाल में तकरीब 25 फीसदी मुस्लिम हैं जो ज्यादातर टीएमसी के पाले में जाते हैं|मगरिबी बंगाल के अलावा पार्टी की नजर झारखंड और उसके बाद दिल्ली के विधानसभा इंतेखाबात पर भी है |
महाराष्ट्र में 2 सीट जीतने से पहले MIM सिर्फ आंध्र प्रदेश तक ही महदूद थी| साल 1984 से हैदराबाद लोकसभा सीट पर MIM का कब्जा है| इसी साल हुए तेलंगाना विधानसभा इंतेखाबात में भी पार्टी को 7 सीटें मिली हैं| तेलंगाना में पार्टी को इलाकई पार्टी का दर्जा भी मिल गया है|