दिल्ली की जेलों में 100 से अधिक हिंदू कैदी मुस्लिम कैदियों के साथ रख रहे हैं रोजा

नई दिल्ली : दिल्ली की जेलों में 100 से अधिक हिंदू कैदी मुस्लिम कैदियों के साथ रोजा रख रहे हैं। एक बयान में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि दिल्ली जेल के केंद्रीय कारागार में बंद 16,665 कैदियों में से 2,658 कैदी रोजा रख रहे हैं। 2,658 कैदियों में से 110 हिंदू हैं। बयान के अनुसार 31 हिंदू महिला कैदी और 12 हिंदू युवा कैदी रमजान के महीने में रोजा रख रहे हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार ‘सेहरी’ और अन्य नमाज को देखते हुए निर्धारित भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये ‘लंगर’ के समय में बदलाव किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक और परमार्थ संगठनों को जेल के अंदर कैदियों के साथ नमाज और ‘रोजा इफ्तार’ के आयोजन की अनुमति है। इसमें आम सुरक्षा एहतियात बरते जायेंगे। जैसा कि रमजान के शुरुआती 10 दिनों को रहमतों का दौर माना जाता है। वहीं इससे अगले 10 दिनों को मगफीरत का दौर बताया जाता है। वहीं आखिरी 10 दिनों को जहन्नुम से बचने का दौर कहा जाता है।