दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। एनडीटी के मुताबिक, यहां तीन लोगों ने चलती कार में एक 21 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला झारखंड रहने वाली है। महिला का कहना है कि तीनों आरोपियों ने बीती रात एक चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और तीनों आरोपी 23 वर्षीय आरिफ, 24 वर्षीय मेहरबान और 22 वर्षीय विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला ने करीब 11 बजे पीसीआर को कॉल करके पुलिस को बताया कि उसके जान-पहचान वालों ने एक चलती कार में उसका बलात्कार किया और उसे सड़क पर फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस घटना की सुचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली आई है।