नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह रविवार को अचानक विश्व हिंदू परिषद (VHP) के मुख्यालय पहुंचे।उनके पहुचते ही भगवा खेमा आश्चर्य में पड़ गया। इस मामले में संघ ने अपने ट्विटर अकाउंट में जानकारी दी है। संघ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि दिग्विजय सिंह अचानक वीएचपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें श्री चंपत राय ने स्व अशोक सिंघल की जीवनी प्रदान की।
सूत्रों की माने तो संघ परिवार और भाजपा के खिलाफ सदैव अपना कड़वा रुख रखने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रविवार को करीब 11 बजे अचानक विहिप मुख्यालय पहुंचे जो दिल्ली के आरके पुरम में स्थित है। दिग्विजय सिंह ने जैसे ही मुख्यालय में कदम रखा तो वहां उपस्थित लोगों ने उनका अतिथि सत्कार किया। कार्यालय में दिग्विजय सिंह ने मौजूद विहिप के अंतराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय से मुलाकात की और उनके संग चाय का लुत्फ उठाया।