कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह की कैंसर के चलते शुक्रवार सुबह मौत हो गई। कर्णिका ने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में सुबह सवा पांच बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अहमदाबाद ले जाया जाएगा। उनका ससुराल वहीं है।
कर्णिका लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। इससे पहले उनका अमेरिका में भी इलाज कराया गया था। पिछले साल सितम्बर में बेटी से मिलने अमेरिका जाने के बाद ही उन्होंने टीवी पत्रकार अमृता राय से शादी की पुष्टि की थी। खबरों के अनुसार कर्णिका की खराब सेहत के चलते ही शादी का कोई जश्न नहीं मनाया गया।