सोमवार को दिल्ली पुलिस की पूरी टीम ने स्निफर कुत्तो के साथ नजीब से संबोधित किसी सुराग की तलाश में पूरे जेनयू परिसर की छानबीन की। नजीब एहमद पिछले दो महीने से लापता है।
क्राइम ब्रांच इस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम सुबह परिसर में पहुंची थी और अभी तक छानबीन ज़ारी है।
पिछले सप्ताह दिल्ली हाई कोर्ट ने नजीब के लापता होने को चिंता का विषय बताते हुए पुलिस को पुरे यूनिवर्सिटी परिसर, हॉस्टल, कक्षाएँ, छत सभी की स्निफर कुत्तों की मदद से छानबीन करने के कड़े निर्देश दिए थे।
नजीब की माँ फातिमा नफीस ने अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में हैबेस कार्पस याचिका दायर की थी, इसी के बाद दिल्ली पुलिस को कोर्ट द्वारा छानबीन के कड़े निर्देश दिए गए।
नजीब यूनिवर्सिटी में एक रात पहले से कथित रूप से हुए एबीवीपी संगठन के सदस्यों के साथ झगड़े के बाद 15 अक्टूबर से लापता है। केस दक्षिण जिला पुलिस से वापस लेकर पिछले महीने क्राइम ब्रांच को दे दिया गया है।