दिल्ली पुलिस ने लापता नजीब पर इनाम की रकम को बढ़ा कर किया 10 लाख

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी परिसर से गायब हुआ छात्र नजीब अहमद के गायब होने के तीन महीने बाद दिल्ली पुलिस ने नजीब के बारे में कोई भी सूचना देने पर 10 लाख रूपये की घोषणा कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को विज्ञापन ज़ारी कर पुरस्कार की घोषणा की जिसको बढ़ा कर दोगुना कर दिया गया है।

पिछले तीन महीने में दिल्ली पुलिस द्वारा पांच बार ईनाम की संख्या बढ़ाई गयी है। पहले जांच की बढ़ती मांग को देखते हुए 50,000 रूपये का इनाम रखा गया था। बाद में इनाम की क़ीमत 1 लाख कर दी गयी, फिर नवम्बर में इसको 2 लाख से बढ़ा कर 5 लाख कर दी गयी।

आपको बता दूँ कि 16 सितम्बर से जेएनयू कैम्पस से ग़ायब है। बताया गया है कि नज़ीब के ग़ायब होने के एक दिन पहले नज़ीब की लड़ाई भाजपा से छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई थी। जिसके बाद से ही नज़ीब ग़ायब है। इस मुद्दे पर देश के कोने कोने में ग़ैर भाजपा सगठन ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया था।

मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी दख़ल देते हुए दिल्ली पुलिस को जल्द से जल्द नज़ीब को ढूँढने और किसी नतीजे पर पहुँचने की बात कही थी, लेकिन लगभग चार माह बीत जाने के बावजूद आज भी नज़ीब लापता है। दिल्ली पुलिस समेत नज़ीब को ढूँढने की कोशिश करने वाली सभी अजेंसी के आज ख़ाली ही हैं।