नई दिल्ली: पूरी दुनिया में अपने मोम के पुतलों के लिए मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम अब देश की राजधानी दिल्ली में भी म्यूजियम खोलने जा रहा है। यह जानकारी हाल ही में मैडम तुसाद म्यूजियम के अधिकारियों ने दी है।
अधिकारियों के मुताबिक म्यूजियम का काम 2017 तक पूरा हो जाएगा और इसी साल में ये म्यूजियम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हालाँकि यह पूछे जाने पर कि इस म्यूजियम में किस-किस सेलिब्रिटी या हस्तियों का पुतला लगाया जाएगा पर अधिकारियों ने कहा की अभी इस मामले में बातचीत चल रही है और जल्द ही कुछ नामों का खुलासा किया जाएगा।