नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का औसत तापमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और शाम या देर रात को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।”
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 44 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।