नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है| पिछले 3,4 दिनों से इसका स्तर बढ़ता जा रहा है| जिससे हज़ारों ज़िन्दगियों को ख़तरा पैदा हो गया है| इस प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है| दिल्ली सरकार के द्वारा लगाया गया पहला ऑड-ईवन 13 से 17 नवंबर तक चलेगा| इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा शाम तक दिल्ली सरकार कर सकती है| लगातार बढ़ रही जहरीली गैस पर पहले ही दिल्ली सरकार ने संकेत कर दिया था कि वह ऑड-ईवन ला सकती है|
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फ़िलहाल दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है| केजरीवाल ने हरियाणा और पंजाब और में फसल में आग लगाने की प्रथा को रोका नहीं जाएगी तो इसका निवारण जल्द नहीं हो पायेगा| इससे हम इस समस्या का हल नहीं निकाल सकते| केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर भी कहा कि किसानों पर फाइन लगाने से कुछ नहीं होगा. हरियाणा के सीएम ने कहा था कि फसल को आग लगाने के चलते 250 किसानों पर फाइन लगाया गया है|
इससे पहले दिल्ली में बढ़ती जहरीली गैस पर हाईकोर्ट और एनजीटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली सरकार को फटकार लगायी| वहीं एनजीटी ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि अभी तक नकली बारिश क्यों नहीं कराई| हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि जल्द ही इस समस्या का हल निकाले और ऑड-ईवन पर विचार विमर्श करें|