दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम

नई दिल्ली: मुल्क की दारूल हुकूमत दिल्ली में हफ्ते के रोज तड़के से ही जारी बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिसकी वजह से कई मुकामात पर ट्रैफिक जाम हो गयी और लोगों को शदीद मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश और जाम की वजह से सुबह घर से दफ्तर के लिए निकलने वालों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के पास महिपालपुर और आईटीओ समेत कई हिस्सों में जाम लगने के बारे में बताया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक , दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक 93.8 मिलीमीटर बारिश हुई। दिन में और बारिश होने का इम्कान है।

बारिश के सबब हरारत में गिरावट दर्ज की गई है। यहां कम से कम हरारत अमूमी तौर से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ज़्यादा हरारत 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने के इम्कान है।

राजधानी में सुबह 8.30 बजे नमी 100 फीसदी दर्ज की गई। यहां जुमे के रोज़ को दर्ज़ा हरारत ज़्यादा से ज़्यादा 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि कम अज़ कम हरारत 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।