दिल्ली में हुई दो मासुम बच्चियां इन्सानि हवस कि शिकार‌

नई दिल्ली | मुल्क कि राजधानी दिल्ली में दो अलग-अलग हादीसो में दो मासूम बच्चियां बालात्कार‌ की शिकार हो गईं। पुलिस ने ये ईत्तेला शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के एक घर में चार साल की बच्ची को अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

एक पुलिस ओफिसर‌ ने कहा, “हीरा लाल (24) मजदूरी करता है। वो बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ बालातकार‌ किया। इसके बाद बच्ची को घर के बाहर छोड़कर वो भाग गया।”
उन्होंने बताया कि बालातकार की वजाहत‌ होने के बाद लाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

ऐसा ही एक और हादीसा शुक्रवार देर रात पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में हुआ। यहां एक अजनबी शख्स‌ 12 साल की बच्ची को उसके घर से भगा कर ले गया और उसके साथ बालात्कार‌ किया।

पुलिस ने बताया कि बालात्कार‌ का मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची के बताए हुलिया के आधार पर अजनबी शख्स‌ की तलाश शुरू कर दी गई है।