नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में दो व्यक्तियों ने हंगामा किया। उन्होंने हवा में कागज भी उछाले। दोनों ने खुद को आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ बताया। दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान यह हंगामा हुआ।
दोनों युवकों ने सदन में नारेबाजी करते हुए कागज फाड़कर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ा और बाहर का रास्ता दिखाया।
कहा जा रहा है कि ये दोनों मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफे की मांग कर रहे थे।