रांची : दिल्ली से रांची आ रहा बीएसएफ का जहाज़ आज सुबह 9.45 बजे के करीब दिल्ली के द्वारका इलाके के नजदीक बाडोला गांव में क्रैश कर गया। इस जहाज़ पर नौ लोग सवार थे, जिनमें चार की मौत हो गयी। इस जहाज़ में बीएसएफ की इंजीनियरिंग टीम के लोग थे, जो रांची आ रही थी। नौ लोगों में दो पायलट थे। जहाज़ का नाम सुपर किंग बताया जाता है, जो वीआइपी मुवमेंट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
बताया जाता है कि 9.35 बजे के आसपास इस चार्टर जहाज़ के उड़ान भरने का वक़्त था और उड़ान भरने के साथ जहाज़ में पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ, जिसके बाद जहाज़ को एयरपोर्ट के रनवे नंबर 10 पर पर लैंडिंग की इजाजत दी गयी। पर, लैंडिंग के दौरान ही इस जहाज़ का हादसा हो गया।
यह हादसा द्वारका के सेक्टर आठ के आसपास हुआ है। जहाज़ के हादसा होने के बाद धुआं का गुबार पैदा हो गया। जहाज़ दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश कर गया। जाए हादसा पर मुताल्लिक महकमा व दमकल महकमा की टीम पहुंच कर राहत बचाव में जुट गयी है। दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा है कि इस हादसा में तीन लोगों की मौत हो गयी है।
बीएसएफ के डीजी ने तस्दीक कर दी है कि बीएसएफ का जहाज़ का हादसा हुआ है। उन्होंने एक न्यूज चैनल को बताया कि जहाज़ में दस लोग थे, जो रांची जा रहा था।
होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह हालात का जायजा लेने द्वारका की तरफ रवाना हो गये हैं। उन्होंने बीएसएफ डीजी को भी जाए हादसा पर पहुंचने की हिदायत दिया है। वे जख्मियों का हाल जानने के लिए अस्पताल भी जायेंगे।